पूर्णिया, सितम्बर 22 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जमुई में नाबालिग लड़की के साथ कथित अभद्रता और दुर्व्यवहार की घटना को लेकर बिहार प्रदेश कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है। प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता जयवर्धन सिंह ने सोमवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में घटना पर आक्रोश जताते हुए कहा कि यह घटना शासन-व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े करती है। उन्होंने कहा कि जमुई में सामने आई तस्वीरें झकझोर देने वाली हैं। नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर अभद्रता और जबरन दुर्व्यवहार का प्रयास बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक है। सरकार महिला सुरक्षा और बेहतर कानून-व्यवस्था के दावे करती है, लेकिन ऐसी घटनाएं उन दावों के जमीनी असर पर सवाल खड़े करती हैं। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी ने जमुई घटना को लेकर बिहार सरकार को घेरा जयवर्धन सिंह ने कह...