हाजीपुर, सितम्बर 22 -- जमुई कांड सहित राज्य में तेजी से बढ़ रहे हत्या लूट व भष्टाचार की घटनाओं के विरोध में मंगलवार को युवा राजद कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान राजद कार्यकर्ताओं ने मुख्य मंत्री के खिलाफ जोरदार नारे लगाए। पुतला दहन कार्य का नेतृत्व युवा राजद के प्रदेश महासचिव निर्दोष यादव ने किया। यह भी पढ़ें- जमुई की घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शनविरोध प्रदर्शन प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने बिहार में गिरती हुई विधि व्यवस्था और बेकाबू हुई अपराध पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से इस्तीफा मांगा है। गांधी चौक पर पुतला दहन के दौरान सैकड़ों राजद कार्यकर्ता जुटे थे। पुतला दहन के बाद प्रदर्शकारियों की चौक के पास नुक्कड़ सभा हुई। सभा को संबोधित करते हुए युवा राजद नेता निर्दोष...