भागलपुर, मार्च 18 -- जमुई। सीएम नीतीश कुमार बुधवार को जमुई पहुंचे। जमुई पहुंचकर उन्होंने सबसे पहले सिकंदरा में 17 वर्ष से लंबित कुंड घाट जलाशय योजना का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने समीप ही लछुआड़ में एक जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र और बिहार सरकार ने सूबे के विकास की नई गाथा लिखी है। सरकार ने सभी समाज का विकास किया है। अगले पांच वर्ष में एक करोड़ से अधिक लोगों को नौकरी दिया जाएगा। सूबे के 21 जिलों में मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो जाएगा। अब नीति बनाई जा रही है कि कोई भी सरकारी चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे। सीएम ने कुल 602 करोड़ रुपये की लागत वाली 181 योजनाओं का उद्घाटन किया, जो अब जनता की सेवा के लिए तैयार हैं। वहीं, 312 करोड़ रुपये की 189 नई योजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।इन योजनाओं में सड़क, पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.