भागलपुर, अप्रैल 10 -- झाझा। होमियोपैथिक चिकित्सकों ने बुधवार को होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के जनक हैनीमैन की 271वीं जन्म जयंती मनाई। विश्व होम्योपैथिक दिवस पर झाझा में क्षेत्र के सुप्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ श्यामसुंदर दीनबंधु की क्लीनिक में होम्योपैथी के जनक आम जनमानस के लिए सस्ती एवं सुलभ चिकित्सा पद्धति, बिना साइड इफेक्ट के शरीर के विकृति, के निदान के लिए- मीठी बातों एवं मीठी गोलियां एवं सूक्ष्म औषधि मात्रा से निदान के आविष्कारक के 271वें जन्मोत्सव झाझा वासियों के नाम किया। झाझा के विकास के लिए प्रयत्नशील रहे बालिका शिक्षा के लिए स्व सुरेश्वर प्रसाद वर्मा, झाझा नगर परिषद के भवन के लिए जमीन दाता स्व बजरंग लाल गुटगुटिया, स्वास्थ्य चिकित्सा के क्षेत्र में प्रख्यात एवं प्रसिद्ध स्व डॉ सुधीर मोहन चक्रवर्ती, स्व डॉ सरफुद्दीन अहमद, स्व...