भागलपुर, मार्च 28 -- जमुई । कार्यालय संवाददाता जमुई सदर प्रखंड के नवीनगर गांव में 100 वर्षों से ज्यादे समय से चली आ रही चैती दुर्गा पूजा आज भी अपनी अनोखी परंपराओं और आस्था के कारण विशेष पहचान बनाए हुए है। श्री श्री 108 वैष्णवी दुर्गा पूजा समिति के सौजन्य से यहां चैती नवरात्र का आयोजन किया जाता है। मंगलवार को बेलभरण पूजन के साथ यहां पूजा की विधिवत शुरुआत हुई। महाअष्टमी , महानवमी , विजयादशमी के बाद एकादशी को भी माता का पूजन और दर्शन होता है। द्वादशी यानि सोमवार को श्रद्धा के साथ मां दुर्गा को विदाई दी जाएगी और प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। पूरी पूजा वैष्णवी परंपरा के अनुसार संपन्न होती है। चैती नवरात्र के अंतर्गत नौ दिनों तक चलने वाली इस पूजा में नवमी के दिन विशेष हवन-पूजन किया जाता है , जिसमें पूरे गांव के लोग शामिल होते हैं। मंदिर परिसर ...