भागलपुर, मार्च 14 -- सोनो। निज संवाददाता प्रखंड के राजपुर गांव अवस्थित माँ विंध्यवासिनी मंदिर के प्रांगण में शनिवार से प्रारंभ 24 घण्टे का अखंड रामधुनी यज्ञ को लेकर पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है।हरे रामा हरे रामा रामा रामा हरे हरे, हरे कृष्णा हरे कृष्णा.....के भक्तिमय मंत्रो से पूरा वातावरण गुंजयमान है। विद्वान पंडित रंजय शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रों श्लोकों के उच्चार के साथ यज्ञ का शुभारंभ किया गया।मनोहर सिंह, दिवाकर सिंह द्वारा रामचरितमानस का पाठ किया जा रहा है। वही यजमान के रूप में चंदन सिंह उर्फ डोनाल्ड पूरी आस्था के साथ यजमान की भूमिका में हैं। अखण्ड रामधुनी यज्ञ के दौरान श्रद्धालु भक्तों द्वारा यज्ञ मंडप के परिक्रमा के साथ रामधुनी मंत्रो के जाप किया जा रहा हैं। मौके पर श्रद्धालु नर नारियों का हुजूम मंदिर परिसर माँ के पूजन व दर्शन क...