भागलपुर, मार्च 5 -- जमुई, निज संवाददाता। जमुई-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर अगहरा गांव के पास मंगलवार की देर रात अचानक चलती पल्सर बाइक का डिस्क ब्रेक जाम होने की वजह से बाइक असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार अरविंद राम घायल हो गया, जबकि बाइक पर बैठा दूसरा युवक बाल- बाल बच गया। घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा फौरन इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर की निगरानी में अरविंद राम का इलाज किया गया। बताया जाता है कि अरविंद राम गांव के ही एक साथी युवक के साथ पल्सर बाइक पर सवार होकर किसी काम से जमुई गया था और जमुई से वापस अपने घर पल्सर बाइक से ही लौट रहा था। जैसे ही बाइक आगहरा गांव के पास पहुंचा तभी अचानक पल्सर बाइक का डिस्क ब्रेक जाम हो गया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.