भागलपुर, अप्रैल 9 -- गिद्धौर से सुमन पांडेय की रिपोर्ट गिद्धौर, निज संवाददाता। प्रखंड के प्लस टू उच्च विद्यालय केवाल में प्रधानाध्यपक त्रिपुरारी कुमार के देखरेख में दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकीय दल द्वारा विद्यालय परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक द्वारा सखी सहायता डेस्क के माध्यम से विद्यालय में अध्यनरत दर्जनों छात्राओं के स्वास्थ्य की जांच की गयी। इस मौके पर शिविर में भाग ले रहे विद्यालय के छात्राओं के शरीर में हीमोग्लोबिन के मात्रा, आंख, कान, नाक, गला, सर्दी, जुकाम, वायरल फीवर सहित हिट वेब से बचाव को ले समुचित जांच कर छात्राओं को उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। इस अवसर पर शिविर में मौजूद चिकित्सक डॉ. श्रद्धा सुमन ने छात्राओं के शरीर में एनेमिया के लक्...