भागलपुर, फरवरी 25 -- गिद्धौर निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के सेवा पंचायत अंतर्गत पड़नेवाले सरसा गांव में मंगलवार की देर रात्रि अज्ञात चोरों ने घर के खिड़की को तोड़ घर में प्रवेश कर सोने चांदी के आभूषण, कांसा पीतल के बर्तन सहित लाखों रुपये के बेशकीमती सामानों की चोरी कर ली। जानकारी के अनुसार सरसा गांव निवासी सिहनता देवी पति शिवन भगत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की देर रात्रि सभी परिजन भोजन करने के बाद अपने अपने कमरे में सोने चले गये। अहले सुबह तकरीबन तीन बजे के करीब जब आंख खुली तो देखा कि घर का दरवाजा खुला है व खिड़की टूटा हुआ है। बाहर आकर देखा तो घर के कमरे में रखा बक्सा घर के बाहर फेंका हुआ है व बक्शे में रखा सामान गायब है। घटना से आहत पीड़िता ने आगे बताया कि हाल ही में उनके बेटे की शादी हुई थी। घर में रखे सोने का चैन, कान क...