भागलपुर, जनवरी 5 -- सिकंदरा, निज प्रतिनिधि सिकंदरा प्रखण्ड के महादेव सिमरिया पंचायत अंतर्गत लखरानी प्रगतिशील आवासीय विद्यालय धनवे के परिसर मे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ कथा सुधा का माधुर्यमयी सुधारस वर्षन करते हुए दिव्य संत विभूति डॉ0 श्री राम किंकराचार्य जी महाराज ने भगवान नरसिंह अवतार, समुद्र मंथन और वामन अवतार की कथा महिमा का बखान किया। उन्होने कहा कि नरसिंह अवतार भक्त प्रह्लाद की रक्षा करने के लिए हिरण्य कश्यप को विदीर्ण किया। विदीर्ण कर यह सिद्ध किया कि धर्म की स्थापना भक्ति के द्वारा संभव है। समुद्र मंथन की कथा का वाचन करते हुए उन्होंने कहा कि दैवीय शक्तियों की पुष्टि के लिए और आसुरी शक्तियों को दमन के लिए दैवीय शक्तियों का अवलंबन से मंथन हुआ। जो यह सीख देता है कि संयुक्त सामूहिक प्रयास से ही कोई कार्य संभव है। समुद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.