भागलपुर, जून 22 -- जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट जमुई। समाजसेवी वा सह वरिष्ठ जदयू नेता वा पूर्व जिला पार्षद गोविंद चौधरी की पहली पुण्यतिथि पर लोगों ने चकाई बाजार स्थित उनके निवास स्थान पहुंच उनके तेल चित्र पर पुष्प अर्पित क़र उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर जदयू नेता राजीव रंजन पांडे ने कहा कि गोविंद बाबू हमलोगों के अभिभावक थे। उनके मार्गदर्शन में हमने राजनीति में कदम रखा।इस दिशा में उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला। उनका असमय चले जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है उनकी भरपाई मुश्किल है।वहीं जदयू नेता मुरलीधर तिवारी, शिवपूजन शहाय, राम सिंह आदि ने उन्हें गरीबों का मद्तगार बताया। उन्होंने कहा कि वे सदा गरीबों,मजलूमों की निस्वार्थ मदत किया करते थे. उनके अलावे सरोंन मुखिया प्रतिनिधि कारू राय, अनुज सिंह, अनिल मिश्र, पवन मिश्र, पवन र...