भागलपुर, दिसम्बर 20 -- जमुई। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि गिद्धौर के समीप सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया। घटना शुक्रवार देर रात की बताई जा रही है। बताया जाता है कि बाइक सवार एक मवेशी से टकरा गया जिस कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद परिजनों ने उन्हें सदर अस्पताल जमुई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चाचा को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र के मांगो बंदर गांव निवासी लाटो यादव का बेटा विदेशी यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, विदेशी यादव अपने भतीजे शंभू यादव के साथ बाइक पर सवार होकर ससुराल जा रहे थे। गिद्धौर थाना अध्यक्ष दीनानाथ सिंह ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घ...