भागलपुर, जनवरी 12 -- झाझा नगर संवाददाता पूर्व एवं पूर्व मध्य रेलवे को जोड़ने वाली अंग्रेजों के जमाने के प्रसिद्ध बफर रेलवे स्टेशन झाझा से होकर गुजरने वाली ट्रेन संख्या 22587/22588 वाराणसी सियालदाह अमृत भारत एक्सप्रेस के झाझा स्टेशन में ठहराव की मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के अलावे प्रधानमंत्री कार्यालय केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जमुई सांसद अरुण भारती से सोशल मीडिया साइट ट्विटर एक्स पर संदेश भेजकर उनसे अनुरोध किया गया है। मारवाड़ी युवा मंच झाझा शाखा के संजय कुमार बंका ने सभी महानुभावों को भेजे संदेश में उल्लेखित अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन भाया झाझा जिसका आधिकारिक ठहराव झाझा स्टेशन पर नहीं दिया गया है, लिखा है कि इससे झाझा की जनता काफी दुखी है। सुलभ प्रसंग हेतु सादर निवेदित किया कि इस रूट से वाराणसी जाने के लिए कोई अच्छी ट्रेन न...