जमुई, मार्च 2 -- झाझा,निज संवादाता सोमवार की देर रात होलिका दहन के पूर्व परंपरानुसार सोमवार की सुबह पहले होलिका दहन में लगने वाले आम गाछ के एक हिस्से (डांडा) को स्थानीय गणेशी मंदिर के करीब स्थित उलाय नदी के तट पर रोपा गया व फिर उसकी पूजा की गई। पूजन कार्य का श्रीगणेश सर्वप्रथम समाज की ओर से स्थानीय अग्रवाल पंचायत के अध्यक्ष प्रभाष बंका ने किया। उन्होंने श्री दुर्गा मंदिर के पुजारी पं.रामानंद के निर्देशन में उक्त आम गाछ (डांडे)विधि विधान पूर्वक की। मौके पर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण बंका,सौरभ गोयल,संजय बंका,अनिल अग्रवाल आदि समेत समाज के कई लोग मौजूद थे। इसके बाद फिर उक्त डांडे के पूजन को दिन भर तमाम मारवाड़ी परिवारों की महिलाओं का तांता लगा रहा। महिलाओं ने डांडे की पूजा के साथ ही होली पर्व को ले बनाए गए तमाम तरह के पकवान का भोग ...