भागलपुर, दिसम्बर 17 -- जमुई। चिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रघुसार गांव में एक युवक का फंदे से लटका शव मिला है । युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की बताई जा रही बात। मृतक की पहचान बरमोरिया निवासी समीर हसन के रूप में हुई है।वह रघुसार स्थित हेमलाल पंडित के घर में किराये पर रहता था और पढ़ाई करने के साथ ट्यूशन भी पढ़ाता था। घटना की जानकारी पाकर चिहरा पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...