भागलपुर, सितम्बर 2 -- जमुई। हिन्दुस्तान संवाददाता बोधवन तालाब में मंगलवार को प्रकृति वंदन दिवस पर पर्यावरण भारती द्वारा पौधारोपण , पौधों का पूजन ,आरती एवं वृक्ष रक्षा बंधन हुआ। कार्यक्रम का नेतृत्व पर्यावरण प्रहरी विमल कुमार बर्णवाल ने किया। पर्यावरण भारती के संस्थापक राम बिलास शाण्डिल्य ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण अभियान आवश्यक है। प्राचीन काल से ही हमारे पूर्वज वृक्षों की पूजा करते आये हैं। ग्रीष्मकालीन समय मानव का पेड़ों के नीचे ही व्यतीत होता था। विशाल पेड़ ही भारत में आधुनिक ए सी का कार्य करते थे। इससे मानव जीवन स्वस्थ रहता था। परन्तु विकसित देश अमेरिका, इंग्लैंड को देखकर जंगलों की अंधाधुंध कटाई करने लगे। पृथ्वी पर जंगल 33 % होना ही चाहिए। परन्तु केवल 15 % ही जंगल बचा है। परिणामस्वरूप 2019 में वैश्विक महामारी कोरोना वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.