भागलपुर, फरवरी 2 -- चकाई, निसं। चकाई पुलिस द्वारा सोमवार को चकाई डाकबंगला के निकट सड़क किनारे वाहन जांच अभियान चलाया गया।इस मौके पर पुलिस द्वारा बिना नंबर के छोटे, बड़े वाहन, बिना कागजात के बाइक चालकों को पकड़कर चलान काटा गया।वहीं खास क़र हेलमेट नही पहनने वाले चालकों को भी मौके पर जुर्माना किया गया. कई बाइको को पेपर नही रहने के कारण जब्त क़र थाना लाया गया जहाँ अपने बाइक के पेपर दिखाकर एवं जुर्माना भर के बाइक चालकों ने बाइक छुड़ाए। वहीं जांच अभियान के कारण कई बाइक चालक जो हेलमेट नही लगाये थे वे बाई पास से चकाई मोड़ की और भागते दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.