भागलपुर, अप्रैल 2 -- जमुई : धूमधाम से मनाया जाएगा भाजपा का स्थापना दिवस तैयारी को लेकर जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक जमुई।नगर प्रतिनिधिगुरुवार को भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाने के लिए एक तैयारी बैठक भाजपा कार्यालय जमुई में जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में जिला प्रभारी इंजीनियर रविशंकर प्रसाद सिंह बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरी ने कहा कि हमें यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि भाजपा आज विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है जिसका स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुआ और देश के कोने-कोने से करोड़ कार्यकर्ता पार्टी के स्थापना दिवस को हर वर्ष हर्ष के साथ मनाते हैं तथा सेवा भाव और राष्ट्र प्रथम के मूल मंत्र को अपनाते हुए कार्य करने का संकल्प लेते...