भागलपुर, दिसम्बर 23 -- जमुई, हिन्दुस्तान संवाददाता। दो दिवसीय कृषि विभाग, आत्मा, जमुई द्वारा सोमवार को कृषि भवन मलयपुर के प्रांगण में जिला स्तरीय किसान मेला सह कृषि प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी नवीन कुमार, कृषि पदाधिकारी ब्रजेश कुमार, सौरभ कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारियों के द्वारा भी दीप प्रज्जवलित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में जिला के कृषकों को जैविक खेती करने एवं मक्का की खेती अधिक से अधिक करने की बात कही गई। अनुमंडल पदाधिकारी, जमुई द्वारा कृषकों को ज्यादा से ज्यादा जैविक खेती करने के लिए कहा गया ताकि रसायनिक खादों से होने वाले नुकसान को कम किया जा सके एवं स्वस्थ उत्पाद आम आदमी को प्रा...