भागलपुर, दिसम्बर 22 -- सिकंदरा, निज प्रतिनिधि रविवार रात करीब 9 बजे सिकंदरा थाना क्षेत्र के धधौर गांव के समीप तीन नकाबपोश बदमाशों ने किराना व्यवसायी पंकज कुमार वर्णवाल पर हथियारबाजी कर लूटपाट की। पिस्टल दिखाकर डराने के बाद उन्होंने 16 हजार रुपये नगदी, स्मार्टफोन और पीडि़त की होंडा एसपी 125 बाइक छीन ली। पीडि़त ने सोमवार की सुबह सिकंदरा थाने में शिकायत दर्ज कराई है। घटना धधौर गांव के घनी आबादी वाले ठाकुरबाड़ी के समीप घटी। बलुआडीह निवासी पंकज वर्णवाल हर रोज की तरह रविवार को भी अपनी किराना दुकान बंद कर करीब 8:30 बजे होंडा एसपी बाइक से घर लौट रहे थे। अचानक तीन बाइक सवार नकाबपोश बदमाश उनके पास पहुंचे। एक ने कट्टा निकालकर उनके सिर पर वार किया, जिससे वे बाइक से गिर पड़े। फिर धमकाते हुए कहा पैसे और मोबाइल दे दो, वरना जान से मार देंगे। डर के मारे पंक...