भागलपुर, जनवरी 22 -- झाझा, निज संवाददाता। ट्रेन-ट्रक की भिड़ंत के नतीजे में मेनलाइन के आसनसोल-झाझा रेलखंड पर अप एवं डाउन ट्रेनों का परिचालन करीब ढाई घंटे से अधिक समय के लिए बाधित रहा। इस दौरान डाउन की तीन ट्रेनें झाझा स्टेशन पर भी अटकी रही। गुरुवार सुबह के करीब साढ़े नौ बजे की बताई जाती उक्त घटना डाउन में जसीडीह-मधुपुर के बीच की है। रेलवे सूत्रों के अनुसार 13510 गोंडा-आसनसोल एक्स. गुरुवार की सुबह करीब 8.51 बजे झाझा से खुलकर जसीडीह से जब आगे मधुपुर की ओर बढ़ी तो उसी दौरान ट्रेन के रोहिनी-शंकरपुर के बीच स्थित एक समपार फाटक (एलसी गेट) पास करते वक्त कोई ट्रक आकर ट्रेन से डैश कर गई थी। सूत्रों की माने तो इस वजह से उक्त ट्रेन भी मौके पर करीब ढाई घंटा से अधिक वक्त तक अटकी रह गई थी। इधर उक्त हादसे की वजह से आसनसोल-झाझा रेलखंड पर अप एवं डाउन दिशा की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.