भागलपुर, फरवरी 25 -- झाझा, नगर संवाददाता जोड़ा शिव मंदिर पुरानी बाजार गांधी चौक झाझा में महा भंडारे का मंगलवार की देर शाम आयोजन किया गया। शिव परिवार के कार्यकर्ताओं की युवा ब्रिगेड ने इस कार्य को बखूबी संभाला और इस धार्मिक आयोजन को ईमानदारी पूर्वक सपन्न कराया। देर शाम शुरू किया गया महाप्रसाद वितरण देर रात तक चलता रहा। गांधी चौक पर शिव मंदिर के बाहर मुख्य सड़क के किनारे आयोजित इस महा भंडारे में नगर वासियों ने तो महाप्रसाद पाया ही, साथ ही उधर से गुजरने वाले सैकड़ो श्रद्धालुओं को महाप्रसाद उपलब्ध कराया गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद पा कर अपने भाग्य को सराहा। महाशिवरात्रि के समापन के उपरांत संपन्न इस महा भंडारे में प्रसाद पाने वाले श्रद्धालुओं ने सहयोग देना चाहा परंतु आयोजन समिति के सदस्यों ने यह कह कर मना कर दिया कि नगर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.