भागलपुर, अप्रैल 27 -- जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट माह अप्रैल जिले वासियों के लिए खुशी का खबर लेकर आई है। जमुई सांसद व जमुई विधायक श्रेयसी सिंह के अथक प्रयास से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जमुई स्टेशन पर पटना हावड़ा वंदे भारत के ठहराव का स्वीकृति दे दिया। रेल मंत्री ने विधायक श्रेयसी को पत्र का जवाब देते हुए लिखा कि आपके द्वारा 19 फरवरी तथा 4 अप्रैल के दिए पत्र जो जनसुविधा के लिए जमुई स्टेशन पर रेलगाड़ी के ठहराव के संदर्भ में था ।आपको जानकर प्रसन्नता होगी कि जमुई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 22347/22348 के ठहराव को स्वीकृत कर दिया गया है। पत्र जारी होते ही जिले वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई।पत्र जारी होने के पश्चात जमुई विधायक श्रेयसी सिंह ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गा केशरी,बरहट प्रमुख रुवे...