भागलपुर, मई 9 -- बरहट (जमुई) से राकेश सिंह की रिपोर्ट बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव में शुक्रवार की देर रात हुरहुआ नदी किनारे एक व्यक्ति का शव पाया गया। युवक के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण नदी किनारे जूट गए तथा शव के शिनाख्त का प्रयास किया किंतु देर रात तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई तो ग्रामीणों ने इसकी सूचना 112 पर दी। जानकारी मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल ले गई।बरहट पुलिस ने आसपास के थाना में अज्ञात शव मिलने की जानकारी दिया तो दूसरे दिन शव की शिनाख्त की गई। मृतक की पहचान गुही यादव (65) वर्ष पिता स्व टूकन यादव, ग्राम- बघमा ,थाना- मोहनपुर जिला- जमुई के रूप में की गई। परिजनों के अनुसार मृतक गुरुवार की शाम में नदी किनारे शौच करने गए थे तथा देर श...