भागलपुर, जनवरी 31 -- गिद्धौर । निज संवाददाता सनातन संस्कृति सेवा समिति के तत्वावधान में गिद्धौर में आयोजित होने वाले नौ दिवसीय विराट महायज्ञ को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति के पदाधिकारियों ने जानकारी दी कि यह विराट धार्मिक आयोजन 2 फरवरी से 10 फरवरी तक गिद्धौर स्थित ऐतिहासिक पंचमंदिर एवं मां दुर्गा मंदिर के निकट मैदान में संपन्न होगा। महायज्ञ में भाग लेने के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। जिससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का वातावरण बन गया है। महायज्ञ से पूर्व रविवार को गिद्धौर में भव्य और विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह कलश यात्रा सनातन परंपरा, धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक मानी जा रही है। समिति के अनुसार कलश यात्रा की शुरुआत सुबह 9 बजे पंच मंदिर परिसर से हो...