भागलपुर, फरवरी 21 -- गिद्धौर । निज संवाददाता थाना क्षेत्र के सेवा गांव से गिद्धौर पुलिस ने 12 बोतल देशी शराब को बरामद किया। जानकारी के अनुसार पुलिस को सेवा मुसहरी गांव से शराब तस्करी करने की गुप्त सूचना मिली थी। जिस पर मामले में त्वरित कारवाई करते हुए गिद्धौर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष जयप्रकाश कुमार सिंह द्वारा पुलिस सेवा मुसहरी पहुंचकर युगल मांझी के घर से तलाशी लेने के क्रम में हरे रंग के बाल्टी से बोतल में बंद बारह बोतल महुआ शराब बरामद किया। वहीं मामले में युगल मांझी पिता डीगन मांझी मौके से फरार हो गया। इधर प्रभारी थानाध्यक्ष जय प्रकाश सिंह द्वारा शराब बंदी एवं उत्पाद अधिनियम के सुसंगत धाराओं के तहत कार्यवाही की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.