भागलपुर, अप्रैल 4 -- गिद्धौर । निज संवाददाता थाना क्षेत्र के संसारपुर के निकट बाल कृष्णा भालोटिया कंस्ट्रक्शन प्राइवेट कंपनी लिमिटिड प्लांट में शुक्रवार की देर रात्रि अचानक आग लग गयी। इस अगलगी की घटना में प्लांट में लगभग 30 ड्रम में रखा अलकतरा धूं धूं कर जलने लगा। इधर कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्लांट में आग की लपटों को देख आस पास अफरा तफरी का माहौल बन गया। वहीं रात्रि हुए इस अगलगी की घटना को लेकर आसपास के ग्रामीणों एवं कंस्ट्रक्शन कंपनी के कर्मियों द्वारा इसकी सूचना गिद्धौर पुलिस को दी गयी। घटना की सूचना गिद्धौर पुलिस को मिलते ही अगलगी की घटना पर तत्क्षण नियंत्रण को लेकर इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम तत्क्षण गिद्धौर के संसारपुर गांव अवस्थित बाल कृष्णा भालोटिया कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड प्लांट पहुंचकर...