जमुई : कानन में कलामंच एवं बैडमिंटन खेल मैदान का विधिवत उद्घाटन
भागलपुर, मार्च 25 -- झाझा , निज प्रतिनिधि। ग्राम पंचायत कानन स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय कावर में कलामंच एवं बैडमिंटन खेल मैदान का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, वर्तमान मुखिया बुद्धन यादव, उपमुखिया रवींद्र कुमार, प्रधानाचार्य विनोद कुमार एवं सरपंच अशोक यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर उद्घाटन किया। यह खेल मैदान कुल Rs.3,19,000 (तीन लाख उन्नीस हजार रुपये) की लागत से तैयार किया गया है, जिसका निर्माण जिला परिषद की राशि से हुआ है। इस योजना का अनुमोदन जिला परिषद सदस्या दीपिका कुमारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वर्तमान उपमुखिया रवींद्र कुमार ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक संजय यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह ने बताया कि जिला पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.