भागलपुर, जून 4 -- जमुई : उद्योग संवाद कार्यक्रम संपन्न जमुई, हिन्दुस्तान संवाददाता। गुरुवार को उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में जमुई में उद्योग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य और जिले में औद्योगिक विकास को गति देना, निवेश को प्रोत्साहित करना तथा उद्यमियों के हितों की रक्षा करने के लिए एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना था।

सकारात्मक वातावरण का महत्व बैठक में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, चैंबर ऑफ कॉमर्स, विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय उद्यमियों ने सक्रिय रूप से भाग लेकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और क्षेत्र की प्रगति से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत विचार-विमर्श किया।

उद्योगिक विकास पर मंत्री की दिशा-निर्देश अपने संबोधन में उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहार सरकार की ...