जमुई : आयुक्त ने होली को लेकर विधि व्यवस्था की समीक्षा की
जमुई, मार्च 2 -- जमुई : प्रमंडल आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने होली को देखते हुए वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए उच्च स्तरीय बैठक कर विधि व्यवस्था की समीक्षा की। डीएम श्री नवीन और एसपी विश्वजीत दयाल वीडियो कांफ्रेंसिंग से जुड़कर जिला की अद्यतन जानकारी दी और आयुक्त के निर्देशों को आत्मसात किया। आयुक्त ने कहा कि डीएम और एसपी अपने-अपने क्षेत्रों में चिन्हित संवेदनशील और अति-संवेदनशील स्थलों का सूक्ष्मता से अवलोकन कर वहां पर्याप्त पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें।सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध 'बॉन्ड डाउन' की कार्रवाई करें। 'गुंडा रजिस्टर' के आधार पर उनकी गतिविधियों पर नजर रखना है। बीते वर्षों में जहां छिटपुट विवाद या हिंसा की घटनाएं प्रतिवेदित हुई , वहां खास चौकसी बरतें। ड्यूटी पर तैनात मजिस्ट्रेटों की उपस्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.