भागलपुर, फरवरी 26 -- झाझा, निज संवाददाता। होली और दोलजात्रा पर्वों के दौरान रेलयात्री बिना किसी परेशानी के यात्रा करने में समर्थ हों,उक्त उद्देश्य से रेलवे द्वारा एक जोड़ी और होली स्पेशल ट्रेन की सौगात दी गई है। यह स्पेशल 27 फरवरी एवं 4 मार्च को दानकुनी से पटना के लिए चलेगी और उन्हीं तिथियों को फिर पटना से दानकुनी के लिए लौटेगी। आसनसोल के पीआरओ ने बताया कि रंगों के इस त्योहार के मौसम में बहुत से लोग अपनों से मिलने या प्रसिद्ध जगहों पर घूमने जाते हैं, इसलिए रेलवे ने अपनी नियमित परिचालन सेवा के अलावा दानकुनी और पटना के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। कहा कि यह स्पेशल ट्रेन पैसेंजर की मांग को पूरा करेगी,जिससे यात्री आराम से अपनी मंज़िल तक पहुंच सकेंगे और अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौट सकेंगे। 03035 डानकुनी-पटना हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.