जमुई : अपराधियों की दबंगई से त्रस्त परिवार ने एसपी से लगाई गुहार, पलायन की जताई मजबूरी
भागलपुर, जून 13 -- जमुई से मनोज कुमार तिवारी की रिपोर्ट जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के दीघौत गांव निवासी एक किसान परिवार ने अपराधियों की कथित दबंगई और लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर एसपी विश्वजीत दयाल को आवेदन देकर सुरक्षा एवं न्याय की मांग की है। पीड़ित नवल किशोर महतो ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ दबंग और आपराधिक छवि वाले लोगों के कारण उनका परिवार भय के साये में जीने को मजबूर है तथा गांव छोड़कर पलायन करने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आवेदन में नवल किशोर महतो ने बताया कि वे खेती-किसानी करते हैं और परिवार का मुख्य जीविकोपार्जन खेती पर ही निर्भर है। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा पिछले तीन वर्षों से अधिक समय से उनकी निजी जमीन पर जबरन कब्जा किया जा रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती है तथा गांव में प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.