भागलपुर, फरवरी 25 -- सोनो। गांव के प्रत्येक बसावट तक सड़कों का निर्माण कर ग्रामीणों को सुगम आवागमन सुविधा उपलब्ध कराने के साथ साथ ग्रामीण सड़कों की चौड़ाई 18 फिट करने की सरकार के महत्वाकांक्षी योजना के सफलता पर पानी फेर रहें हैं। मार्ग के किनारे बसे दबंग ग्रामीण द्वारा लगातार की जा रही सड़कों के अतिक्रमण के कारण उसके अस्तित्व पर संकट का बदल मंडरा रहा है। अतिक्रमण के कारण कई ग्रामीण सड़कें पगडंडियों में तब्दील हो चुकी है।दबंगों द्वारा सड़कों पर किये जा रहे लगातार अतिक्रमण के कारण सड़कों की चौड़ाई लगातार सिमटी जा रही है, जिन ग्रामीण सड़कों पर आराम से बड़ी बड़ी वाहन गुजर जाया करती थी उस मार्ग में ऑटो टोटो तक को गुजरने में परेशानी हो रही है। लेकिन इस मामले में प्रशासन उदासीन बना हुआ है।प्रशासन के उदासिनता के कारण आज ग्रामीण सड़कों व गलियों का अस्तित्व पर...