भागलपुर, अप्रैल 17 -- जमुई से राकेश सिन्हा की रिपोर्ट गुरुवार की देर रात पुलिस कप्तान विश्वजीत दयाल के नेतृत्व में जमुई मंडल कारा छापेमारी की गई। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर पुलिस ने यह कार्रवाई की थी। ऐसा माना जाता है कि इन दिनों हो रहे अपराधिक घटनाओं के पीछे जेल में बंद अपराधियों की भूमिका होती है। शायद इसीलिए एसपी विश्वजीत दयाल के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापामारी के दौरान जेल परिसर में हड़कंप मच गया। हालांकि किसी भी कैदी वार्ड से कोई आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुए। यहां यह भी बता दें कि कई बार छापेमारी के दौरान कैदी वार्ड से मोबाइल फोन और सिम कार्ड की बरामदगी हुई है। यह भी पढ़ें- आधी रात को जेल में हुयी छापेमारी , बंदियों के बीच हड़कंप यह भी पढ़ें- भागलपुर : शहीद जुब्बा सहनी केंद्रीय का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम व एसएसपी

ह...