जमुई: 215 सीआरपीएफ बटालियन ने श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा
भागलपुर, जुलाई 17 -- बरहट।निज संवाददाता। मलयपुर स्थित 215 बटालियन सीआरपीएफ कैंप परिसर में गुरुवार की रात भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ निकाली गई। इस अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान एवं भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बटालियन के अधिकारियों और जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कमांडेंट विनोद कुमार मोहरिल सहित सभी अधिकारियों ने भगवान श्री जगन्नाथ, माता सुभद्रा एवं भगवान बलभद्र की विधिवत पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत किया। पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें अधिकारियों एवं जवानों ने प्रसाद ग्रहण कर धार्मिक आयोजन में अपनी सहभागिता निभाई। मौके पर कमांडेंट ने जवानों को भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा के धार्मिक एवं पौराणिक महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि मान्यता के अनुसार भगवान श्री जगन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.