भागलपुर, मार्च 17 -- गिद्धौर निज संवाददाता। प्रखंड के सेवा पंचायत अंतर्गत पड़नेवाले वार्ड नंबर 05 में बीते पंद्रह दिनों से पेयजल समस्या झेल रहे दर्जनों ग्रामीण वार्ड वासियों ने पीएचईडी विभाग एवं स्थानीय पदाधिकारीयों के खिलाफ पेयजल समस्या से त्रस्त हो उग्र प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। बतातें चले कि राज्य सरकार पीएचईडी विभाग के द्वारा लाखों रुपये खर्च कर इस गांव में सात निश्चय योजना के तहत हर घर नल का जल ग्रामीण वार्ड वासियों को लाभ पहुंचाने के लिए यहां जल मीनार लगवाया गया था जो बीते पंद्रह दिनों से खराब है। जिसके वजह से इस वार्ड के लोगों को इस शुरुआती गर्मी में ही पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां सरकार सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में आम लोगों को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने का सरकार दावा कर रही है तो दूसरी ओर विभागीय उदासीनता के कारण...