भागलपुर, अप्रैल 19 -- जमुई से असद की रिपोर्ट जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनदीपी गांव के पास कुत्ता को बचाने में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार महिला बुरी तरह घायल हो गई। जिसे नजदीक के अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद कागजी प्रक्रिया पूरी कर पुलिस द्वारा महिला के शव को रविवार की सुबह सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पुरी की गई और शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। मृतका महिला की पहचान कुंधुर गांव निवासी सुनील ठाकुर की पत्नी पार्वती देवी 40 साल के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- कुत्ते को बचाने में बाइक सवार महिला की गिरकर मौत, भाई घायल बताया जाता है कि पार्वती देवी अपने पति सुनील ठाकु...