भागलपुर, मई 23 -- झाझा से संजय बरनवाल की रिपोर्ट सुरक्षित शनिवार के तहत लू से खतरे एवं बचाव के सन्दर्भ में विभिन्न सरकारी प्रारंभिक विद्यालयों में बच्चों को जानकारी दी गई। शनिवार को मुख्यमंत्री विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत सुरक्षित शनिवार की नई वार्षिक सारणी के अनुसार मई माह के चौथे शनिवार का विषय: "लू से खतरे एवं बचाव के सन्दर्भ में जानकारी" देना था। सभी फोकल शिक्षकों एवं बाल प्रेरकों ने लू लगने के कारण, उससे होने वाले दुष्प्रभाव एवं लू लगने से बचाव के लिए क्या करें, क्या न करें जिसको लेकर जानकारी साझा की। यह भी पढ़ें- किशनगंज : बच्चों को दी गई लू से बचाव की जानकारी यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में रहें सतर्क , लू से बचाव को ले प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...