भागलपुर, फरवरी 6 -- जमुई। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए चार श्रम कोड के खिलाफ 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियन संयुक्त आवाह्न पर 12 फरवरी को राष्ट्रव्यापी हड़ताल को ऐतिहासिक हड़ताल बनाने के लिए वामपंथी दलों ने सीपीआई कार्यालय में शुक्रवार को बैठक की। बैठक की अध्यक्षता सीपीआई के खेत मजदूर नेता गजाधर रजक ने की। इस दौरान हड़ताल को ऐतिहासिक बनाने को लेकर कई निर्णय लिए गए। वहीं सीपीएम के जिला सचिव कॉमरेड नागेश्वर महतो,भाकपा माले के जिला सचिव कॉमरेड शम्भू शरण सिंह, वरिष्ठ नेता मुरारी तुरी ने संयुक्त रूप से लेबर कोड कानूनों को मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी पहले ही गरीब-मजदूरों के जीवन को गंभीर संकट में डाल चुकी है। इससे निपटने के ठोस उपाय करने के बजाय केंद्र सरकार लेबर कोड लागू कर मजदूरों की बची-खुची सामाजिक सुरक्षा को भी समाप्त करने पर तु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.