भागलपुर, मई 27 -- झाझा, नगर संवाददाता सर्विस बुक नहीं मिलने से झाझा प्रखंड मे बीपीएससी टीआरई-01,02 के बहाल शिक्षक/शिक्षिका परेशान हैं। पिछले वर्ष सेवा पुस्तिका जमा करने के बाद भी शिक्षकों को अब तक यह अप्राप्त है। जिला शिक्षा पदाधिकारी जमुई दयाशंकर द्वारा निर्गत पत्र / आदेश की प्रतिपूर्ति होने में झाझा प्रखंड शिक्षा कार्यालय लगता है, पिछड़ रहा है। डीईओ की ओर से निश्चित की गई समय सीमा अर्थात निर्धारित 15 दिनों की सीमा 30 मई को समाप्त हो रही है। शिक्षकों ने बताया कि जब वे लोग सेवा पुस्तिका को लेकर डीईओ कार्यालय गए तो जिला शिक्षा कार्यालय जमुई से झाझा बीईओ को एक सप्ताह पूर्व सर्विस बुक प्राप्त करा देने की बात बताई गई। इसके बाद भी अब 27 मई तक शिक्षकों को सर्विस बुक उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। झाझा प्रखंड मे बीपीएससी टीआरई- 01, 02 से बहाल शिक्ष...