भागलपुर, अगस्त 11 -- जमुई। सदर अस्पताल की एक तस्वीर व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। 75 साल बुजुर्ग मरीज को सीटी स्कैन कराने के लिए जब स्ट्रेचर नहीं मिला तो बेटे को गोद में उठाकर डॉक्टर के पास ले जाना मजबूरी बनी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद अस्पताल की व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली बुनियादी सुविधाओं को लेकर सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के अनुसार, सोनो प्रखंड के चुरहैत इलाके के रहने वाले सदानंद सिंह अपने पिता रंजय सिंह (75) को बुखार और निमोनिया की शिकायत पर इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल लेकर पहुंचे थे। डॉक्टर ने जांच के बाद बुजुर्ग का सीटी स्कैन कराने की सलाह दी। मरीज को सीटी स्कैन के लिए ले जाने की जरूरत पड़ी। परिजन ने स्ट्रेचर की तलाश शुरू की, लेकिन काफी देर तक उन्हें स्ट्रेचर नहीं मिला।...