भागलपुर, जून 23 -- जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट झाझा, नगर संवाददाता। झाझा थाना क्षेत्र के झाझा बोड़वा मुख्य पथ में राष्ट्रीय पक्षी अभयारण्य नागी डैम के निकट एक ट्रक में बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों बाइक सवार युवकों की मौत हो गई। दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के साथ बाइक एवं बाइक सवार एक युवक घसीटाते हुए लगभग 20 फीट आगे तक चला गया। घटना की सूचना पाकर ग्रामीण इकट्ठा हुए परंतु तब तक देर हो चुकी थी इधर ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो चुका था। एक मृतक की पहचान बुढ़ीखार झाझा के बिशु मांझी के पुत्र मनोज मांझी के रूप में की गई है तो वहीं दूसरे मृतक की पहचान सहदेव मांझी पिता रामभरन मांझी महापुर के रूप में हुई है। ट्रक संख्या डब्ल्यू बी 39बी 4535 के चालक द्वारा दुर्घटना हुई है। संवाद संप्रेषण तक घटनास्थल पर पुलिस नहीं ...