जमुई: शिव मंदिर परिसर में गणिनाथ सेवा टीम ने किया पौधरोपण
भागलपुर, मई 24 -- जमुई से राजीव कुमार की रिपोर्ट बाबा गणिनाथ सेवा टीम जमुई की एकावनवीं यात्रा के क्रम में आज शिव मंदिर परिसर दरिमा खैरा, जमुई में पौधारोपण एवं साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मंदिर परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाना रहा। इस मौके पर संस्था के संस्थापक कुंदन कुमार गुप्ता, विद्यासंकर उपाध्याय, अभिषेक कुमार सिंह, प्रमोद रावत, सोनू रावत, पप्पू गुप्ता, चंदिरिका यादव, लालू कुमार एवं मंदिर के पुजारीगण उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने मिलकर पौधे लगाए और लोगों को पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। आइए, हम सभी मिलकर एक पौधा जरूर लगाएं और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.