भागलपुर, अप्रैल 8 -- जमुई: व्यवसायी संघ की बैठक संपन्न जमुई। हिन्दुस्तान संवाददाता बुधवार को महाराजगंज स्थित संघ कार्यालय में जमुई व्यवसायी संघ की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष मदन कुमार सिंह एवं महासचिव शंकर साह ने किया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य मार्गदर्शक मंडल द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के आलोक में संघ का विस्तार करना और सांगठनिक ढांचे को नई मजबूती प्रदान करना था।चार क्षेत्रों में बंटा संघ, नियुक्त हुए पदाधिकारीबैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूरे व्यावसायिक क्षेत्र को चार दिशाओं (क्षेत्रों) में विभाजित किया जाएगा। सुचारू कार्यप्रणाली के लिए प्रत्येक क्षेत्र हेतु 5 उपाध्यक्ष और 5 सचिव सहित 11 सदस्यीय कार्यसमिति के गठन पर विचार किया गया। उपस्थित सदस्यों ने यह निर्णय लिया कि नवनियुक्त कमेटियों की सूची...