भागलपुर, जून 29 -- जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्ट भाकपा माले के जन संगठन आदिवासी संघर्ष मोर्चा और अखिल भारतीय किसान महासभा का नेतृत्व कर रहे भाकपा माले के बिहार राज्य कमिटी सदस्य बाबू साहब सिंह,अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव मनोज कुमार पांडेय,खेत मजदूर नेता बासुदेव रॉय, संजय रॉय, आदिवासी संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक कल्लू मरांडी के नेतृत्व में सैकड़ों के संख्या में बरनार जलाशय निर्माण से विस्थापित किसान अपने पुनर्वास अधिग्रहण जमीन के बदले जमीन आजीविका के लिए नौकरी बच्चों को शिक्षा जन एच 333ए में अधिग्रहण जमीन का मुआवजा सहित सात सूत्री मांगों को लेकर सैकड़ों किसान ने हाथों लाल झंडा लेकर गगनचुंबी नारा लगाते बिटिया,कालीपहाड़ी,खपरिया, डुमरी होते हुए सोनो चौक पहुँचा और एक सभा की । सभा की अध्यक्षता जिला सचिव शम्भू शरण सिंह ने किया । सभा को ...