भागलपुर, अप्रैल 7 -- झाझा से अरुण कुमार बोहरा की रिपोर्ट उत्क्रमित उच्च विद्यालय बोड़वा, झाझा में विद्यालय स्तर पर वार्षिक परीक्षाफल प्रकाशन सह मेधा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन मंगलवार को किया गया। प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय बोड़वा, झाझा में विद्यालय स्तर पर वार्षिक परीक्षाफल प्रकाशन सह मेधा सम्मान समारोह 2026 के आयोजन में कक्षा 9,10,11 एवं 12 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 9 वीं में डिंपल कुमारी, कक्षा 11 वीं विज्ञान में प्रियांसी कुमारी व कला में अर्चना कुमारी ने सर्वोच्च अंक लाकर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में सावित्री कुमारी ने 403 अंक लाकर मैट्रिक में प्रथम स्थान लाया। बिहार बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में विज्ञान...