भागलपुर, मार्च 1 -- बरहट, निज संवाददाता राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर स्व शुकरदास यादव मेमोरियल राजकीय उच्च विद्यालय बरहट में आकांक्षी प्रखंड योजना के तहत एक दिवसीय क्विज व डिबेट प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें पूरे बरहट प्रखंड के कक्षा 6 से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्त्रम के मुख्य अतिथि प्रखंड विकास पदाधिकारी एसके पांडेय ने प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। डिबेट प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग 6-8 में कृत्यानन्द मध्य विद्यालय मलयपुर की छात्रा शारदा कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल कर सबको प्रभावित किया। वहीं सीनियर वर्ग 9-12 में उत्क्त्रमित मध्य विद्यालय गुगुलडीह के छात्र मिलन राज ने शानदार तर्कशक्ति दिखाते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। क्विज प्रतियोगिता में उत्क्त्रमित मध्य विद्यालय बरियारपुर के छात्र आयुष कुमार...