भागलपुर, अप्रैल 5 -- जमुई। नगर प्रतिनिधि जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमुई के तत्वाधान में रविवार को जमुई प्रखंड के कल्याणपुर स्थित वार्ड नंबर 20 में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जागरूकता शिविर का विषय नालसा की वरिष्ठ नागरिकों के लिए विधिक सेवा योजना 2016 थी।जागरूकता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता सतीश प्रसाद तथा पाराविधिक सेवक धर्मवीर कुमार के द्वारा किया गया।पैनल अधिवक्ता ने उपस्थित लोगों को वरिष्ठ नागरिकों के कानूनी अधिकार जिसमें उनके सम्मान से जीने का अधिकार, भरण पोषण, संपत्ति के अधिकार, शोषण के विरुद्ध अधिकार इत्यादि के विषय में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को प्राधिकार द्वारा इस योजना के तहत मुफ्त कानूनी सहायता, परामर्श तथा लंबित वादों में अधिवक्ता नियुक्त किया जाता है।यह य...