भागलपुर, जून 21 -- झाझा, जमुई से सुधांशु लाल की रिपोर्टवन प्रमंडल जमुई द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जमुई पर्यायवरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के तत्वाधान में 21 जून को वन विभाग झाझा प्रक्षेत्र द्वारा विश्व योग दिवस कार्यक्त्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्त्रम में वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियो ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।इस अवसर पर वनो के क्षेत्र पदाधिकारी रवि कुमार ने कहा कि योग केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य का माध्यम नहीं है, बल्कि प्रकृति के साथ संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा भी देता है। वही, बटिया फॉरेस्टर अनुपम कुमार एवं नागी डैम फारेस्टर आर्यन राज ने भी कहा कि वृक्ष पानी और हवा पृथ्वी की है। यह भी पढ़ें- जमुई: वन विभाग झाझा प्रक्षेत्र द्वारा विश्व योग दिवस कार्यक्त्रम का...