भागलपुर, अगस्त 30 -- जमुई से सुधांशु राष्ट्रीय लघु उद्योग दिवस के अवसर पर रविवार को नगर परिषद स्थित आनंद विहार कॉलोनी सिरचंद नवादा में भारतीय अर्थव्यवस्था में लघु उद्योग की भूमिका विषय पर एक लघु गोष्ठी आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता राजकीय डिग्री महाविद्यालय लक्ष्मीपुर के प्राचार्य डॉ. देवेंद्र कुमार गोयल ने की। मौके पर उपस्थित आर. डी. महाविद्यालय अलीगंज के प्राचार्य डॉ. गौरी शंकर पासवान ने मुख्य अतिथि के बतौर कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में रोजगार उत्पन्न करने और लाखों लोगों की आजीविका चलाने में लघु उद्योग की विशेष भूमिका है। लघु उद्योग बेरोजगारी के अंधेरे में रोजगार की रोशनी है। यह भले ही छोटा है, लेकिन उसका प्रभाव विराट है। यह भी पढ़ें- जमुई: लघु उद्योग बेरोजगारी के अंधेरे में रोजगार की रोशनी: डॉ. गौरी शंकर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...